संदेश

बटेश्वर मंदिर एमपी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बटेश्वर मंदिर समूह : भारत का ऐसा मंदिर समूह जिसके पुनर्निर्माण में डाकू ने दिया योगदान

चित्र
  बटेश्वर मंदिर समूह : भारत का ऐसा मंदिर समूह जिसके पुनर्निर्माण में डाकू ने दिया योगदान     बटेश्वर मंदिर समूह, मुरैना  भारत का प्यारा-सा राज्य मध्यप्रदेश अपने मंदिरों, घने जंगलों, नदियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। खजुराहो के भव्य और कलात्मक मंदिर हों या बटेश्वर के अद्भुत छटा बिखेरते मंदिर। एमपी के ग्वालियर से करीब 30 किमी दूर स्थित हैं बटेश्वर के मंदिर समूह। शानदार कलाकृति के प्रतीक ये मंदिर एक-दो नहीं बल्कि कई सारे मंदिर हैं। मंदिरों की संख्या तो 200 से ज्यादा बताई जाती है। बटेश्वर में मंदिरों का विहंगम दृश्य बटेश्वर मंदिर समूह चंबल क्षेत्र में स्थित कला का अद्भुत नमूना हैं। बलुआ पत्थर से बने इन मंदिरों का निर्माण गुर्जर प्रतिहार राजाओं ने करवाया था। इन मंदिरों का निर्माण 8वीं से 11वीं शताब्दी के बीच हुआ था। विशाल क्षेत्र में स्थित ये मंदिर भगवान विष्णु, शिव और देवी को समर्पित हैं। यहां मंदिर में आकार और आकृति में विभिन्नता साफ-साफ देखी जा सकती है। छोटे-छोटे मंदिरों में आज भी कला जीवित है। किसी मंदिर में शिखर है, तो किसी मंदिर की ...