संदेश

RANI KAMLAPATI लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कमलापति महल - भोपाल की एकमात्र हिंदू रानी कमलापति, जिनका महल है इंजीनियरिंग का शानदार अजूबा

चित्र
रानी कमलापति महल  भोपाल के कमला पार्क के एक तरफ बड़ा तालाब  है जिसका ओर-छोर दिखाई नहीं देता है तो वहीं दूसरी ओर छोटा तालाब जिसे गूगल मैप में दिखने पर मानो ऐसा लगता है जैसे कोई शेर हो। कई लोग इस पार्क के सामने से गुजर जाते हैं और कई लोग इस पार्क से गुजर जाते हैं लेकिन इस पार्क के नाम पर कभी ध्यान नहीं देते हैं। कमला पार्क, नाम तो साधारण है लेकिन इस नाम के पीछे की कहानी असाधारण है। पार्क से छोटे तालाब की ओर निहारने पर सिंहासन पर शान से सिर पर पल्लू डाले हुए बैठी एक महिला दिखाई देती हैै । इन्हीं महिला के नाम पर इस पार्क का नाम कमला पार्क रखा गया है। इस महिला का पूरा नाम है कमलापति। कमला पार्क में ही स्थित है कमलापति महल। पार्क में आने वाले लोग अक्सर इस महल की तरफ आते ही नहीं है जो आते भी हैं वे भी बड़ी चलताऊ नजरों से निहारते हैं। महल और ये जगह दोनों इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।  रानी कमलापति महल  लगभग 300 साल पुराना है कलमापति महल  कमला पार्क में स्थित महल का निर्माण रानी कमलापति ने करवाया था। साल 1722 में निर्मित ये महल देखने में भव्य और...