संदेश

Maihar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैहर : शारदा देवी मंदिर और प्रकृति का बेजोड़ मेल

चित्र
मैहर भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। 51 शक्तिपीठों में  से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मैहर में सती माता का हार गिरा था। बात कुछ इस तरह है कि जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती माता के शरीर के 51 टुकड़े कर दिए। 51 टुकड़े जिन स्थानों पर गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ स्थापित हुए। मैहर में माता सती का हार गिरा और इसलिए शक्तिपीठ कहलाया। मैहर का अर्थ होता है माता का हार। मैहर से जुड़ी कई सारी लोकोक्ति हैं। इनमें एक है आल्हा और ऊदल से जुड़ी। आल्हा और ऊदल को शारदा देवी का अनन्य भक्त कहा जाता है। दोनों पर मां शारदा की असीम कृपा है। कहा जाता है कि जब सुबह मंदिर के पट खोले जाते हैं तो लाल फूल देवी के चरणों में अर्पित मिलते हैं। ये फूल आल्हा द्वारा अर्पित किए जाते हैं। आल्हा और ऊदल पराक्रमी योद्धा थे। मंदिर के पास ही आल्हा और ऊदल का अखाड़ा है। इस अखाड़ा में एक तालाब है जिसमें लाल कमल के फूल होते हैं। तालाब के पास ही मंदिर है जिसमें खड़ाऊ रखी हुई। ऐसा कहा जाता है कि ये खड़ाऊ आल्हा की है। यहां तलवार भी रखी हुई है। मंदिर के पास ही नक्षत्र उद्यान है जहां 27 नक...

आर्ट इचौल : आर्ट और आर्ट लवर्स के लिए जन्नत

चित्र
चांद बावड़ी : दुनिया की सबसे गहरी और पुरानी बावड़ी जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है खपरैल कोठी, आर्ट इचौल जब भी गांव के बारे में ख्याल आता है तो मन में एक तस्वीर उभरकर आती है कि कच्ची सड़क होगी, सड़क पर आवारा जानवर होंगे और अधनंगे बच्चे सड़क पर जानवरों के पीछे दौड़ लगा रहे होंगे। सड़क किनारे घरों के बाहर बने चबूतरों पर लोग गप्पे लगा रहे होंगे या किसी पेड़ के नीचे लोगों की चौपाल लगी होगी। छानी वाले  कच्चे घर होंगे जिस पर पक्षी चहचहा रहे होंगे और सामान्य आदमी की लंबाई से कम ऊंचे दरवाजे से निकलता व्यक्ति अपने खेत की ओर जा रहा होगा। खेत की लहलहाती फसल में किसान या तो पानी दे रहा होगा या खाद या खेत में घुस आए आवारा जानवर को डंडे से भगाने के जतन कर रहा होगा।  ब्रिक टेंपल, आर्ट इचौल गांव की शांत और शांति को तोड़ने वाला कोलाहल दोनों मौजूद होता है। बस ये शहर के कोलाहल से थोड़ा अलग होता है । इन सब के बीच  मैं कहूं कि भारत के गांव की इस विशेषता के बावजूद एक गांव ऐसा है जहां कला बसती है। कला भी इस तरह जहां वेस्ट मटेरियल से लेकर पत्थर स...